ओलंपिक पदक विजेता विवेक सागर ने किए भगवान महाकाल के दर्शन,कलेक्टर और एसपी ने भी विवेक को किया सम्मानित 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। पेरिस ओलंपिक्स 2024 में हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीत पूरे देश को गोरवान्वित करने वाले भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद  शुक्रवार सुबह  उज्जैन पहुंचे और उन्होंने  सपरिवार भगवान महाकाल के दर्शन किए।
विवेक पेरिस ओलंपिक गेम में भाग लेने से पहले भगवान महाकाल का दर्शन लाभ लेने के लिए उज्जैन आए थे। विवेक सागर के उज्जैन आगमन पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शर्मा ने भी उनका सम्मान किया।
     भारतीय टीम के खिलाड़ी श्री विवेक ने मीडिया से चर्चा में बताया कि भगवान महाकाल की कृपा से ही भारतीय हॉकी टीम का पूरे देश में नाम हुआ है,विवेक ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगे आने वाले ओलंपिक गेम्स में मेहनत करने का संदेश दिया है। खास बात तो यह है कि विवेक प्रसाद पेरिस ओलंपिक में भाग लेने से पहले उन्होंने भगवान महाकाल का दर्शन लाभ लिया था।  ओर मनोकामना पूरी होने के बाद वह फिर से भगवान महाकाल के दर पर माथा टेकने पहुंचे हैं। गौरतलब है कि विवेक सागर मध्यप्रदेश के ही नर्मदापरम जिले की तहसील इटारसी के निवासी हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में विवेक द्वारा  किए गए शानदार गोल से भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत पूरी दुनिया में देश का परचम लहराया था।