इसलिए कान्हा को लगाते है पंजेरी का भोग

सोमवार 26 अगस्त को देश भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी और इस अवसर पर रात 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनेगा वहीं पंजेरी का भी भोग लगाया जाएगा। आईए जानते है पंजेरी का भोग क्यों लगाया जाता है कान्हा को..
दरअसल, जन्माष्टमी पर्व वर्षा ऋतु के दौरान आता है। इस दौरान वात, पित्त और कफ की समस्याएं रहती है। साथ ही वायरल भी तेजी से फैलता है। ऐसे में धनिया के सेवन से इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। धनिया में कई गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में जन्माष्टमी पर धनिया पंजीरी बनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण को माखन के साथ पंजीरी भी प्रिय है। ऐसे में पूजा के दौरान श्री कृष्ण को पंजीरी का भोग भी लगाया जाता है।

Author: Dainik Awantika