चार पहिया वाहनों का टोल टैक्स बढ़ेगा नहीं, घट जाएगा

इंदौर। इंदौर-खलघाट फोरलेन नेशनल हाईवे पर 1 सितंबर से नई टोल टैक्स दरें लागू हो जाएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इंदौर से मुंबई को जोडऩे वाले इस महत्वपूर्ण हाईवे पर चार पहिया वाहनों का टोल टैक्स बढ़ेगा नहीं, बल्कि घट जाएगा। अब इस हाईवे पर चार पहिया वाहनों को पांच रुपए कम टैक्स देना होगा।

नई दरें 31 अगस्त और 1 सितंबर की दरमियानी रात 12 बजे से तीनों प्लाजा पर लागू हो जाएंगी। इस हाईवे पर तीन टोल प्लाजा हैं, जो सोनवाय, खलघाट और जामली में हैं। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी आफ इंडिया ने सोनवाय और खलघाट टोल प्लाजा पर चार पहिया वाहनों का टोल नहीं बढ़ाया है। कुछ अन्य श्रेणियों के टोल में भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल ने बताया कि टोल टैक्स की गणना होलसेल प्राइज इंडेक्स पर आधारित फॉर्मूले से की जाती है। जरूरी नहीं कि हर बार टैक्स बढ़े, बल्कि टैक्स घट या यथावत भी रह सकता है।