जिला पंचायत के वार्ड 9 में 9 लाख की राशि से होने वाले कार्यो का भूमि पूजन

तराना। जिला पंचायत के वार्ड 9 से सदस्य मुकेश परमार द्वारा 9 लाख की राशी से होने वाले निर्माण कार्यो का भूमि पूजन किया गया।जिला पंचायत सदस्य परमार ने बताया कि ग्राम पंचायत छडावद में 4 लाख रुपए से यात्री प्रतीक्षालय, ग्राम पंचायत झरनावादा के ग्राम सूरजपुर में 2लाख की राशि की पानी टंकी एवं ग्राम पंचायत नौगांवा में 3 लाख की राशि से पार्क निर्माण हेतु के कार्य का भूमि पूजन लोकार्पण कार्य किया गया।लोकार्पण कार्यक्रम विधायक महेश परमार एवम वरिष्ठ जनों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुवा। इस दौरान पूर्व मंत्री बाबूलाल मालवीय, पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश डोडिया नरेंद्र कानडी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष पवन बारोट, ब्लॉक अध्यक्ष गजराज सिंह जी भी उपस्थित है।कैलाश गोठी, संजय बरोलिया, सरपंच झरनावदा गणपत छडावद सरपंच पोप सिंह,जनपद पूर्व सदस्य पवन गेहलोत पूर्व जनपद सदस्य भारत सिंह दरबार, मुरली निगम एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

You may have missed