दीवार गिरी, 25 लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

पटना। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुनपुन में दीवार गिरने के कारण बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पुनपुन के श्रीपालपुर में बुधवार को दीवार गिर गयी, जिसमें 25 लोगों के दबने की खबर मिल रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि पुनपुन थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर में ही एक शिक्षक के घर पर लोग जुटे थे इसी दौरान एक कच्ची दीवार गिर गयी है। इस हादसे में करीब 25 लोग मलबे में दबे बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। लोग दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए हैं।