कायस्थ समाज में बिन दहेज विवाह करने वाले परिवारों को किया सम्मानित

ब्यावरा। कायस्थ समाज मे बिन दहेज माँग विवाह हो इसी आशय के साथ कायस्थ बंधु समिति भोपाल सहित अन्य जिलो मे विगत लम्बे समय से घर घर श्री चित्रगुप्त घर घर सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर रही है।अभी तक कायस्थ समाज मे बिन दहेज विवाह करने वाले करीब 50 के लगभग परिवारो को समििित की ओर से चित्रगुप्त सम्मान दिया जा चुका है।
इसी उददेश्य को लेकर भोपाल के कोटरा सुलतानाबाद मे भी डाक्टर शैफाली डाक्टर सुनील खरे के घर पर चित्रगुप्त सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कायस्थ बंधु समिति के अध्यक्ष गिरीश श्रीवास्तव ने खरे परिवार को यह सम्मान अपने बेटे शिवेन्द्र खरे का विवाह मे छतरपुर निवासी श्रीमति शैलजा अखिलेश सक्सेना की सुपुत्री चयनिका सक्सेना के साथ संपन्न होने के उपलक्ष्य मे दिया गया है। वधु पक्ष ने बताया कि यह रिश्ता एकदम दहेज मुक्त अभियान के तहत ही तय किया गया है। समिति के अध्यक्ष गिरीश श्रीवास्तव ने वर पक्ष को पीले गमछे पहनकर सम्मान मे शाल श्री फल के साथ प्रशस्ति पत्र के साथ साथ श्री चित्रगुप्त भगवान की तसवीर भेट की।गिरीश श्रीवास्तव के अनुसार यह खरे परिवार पिछले तीन साल से कायस्थ बंधु द्वारा आयोजित दहेज एवम मांसाहार मुक्त अभियान का समर्थन भी कर रहा है। बिन दहेज डोली उठे, घर हो स्वर्ग समान, पिता का कर्तव्य है कि बेटी का करे कन्यादान।
कायस्थ बंधु समिति इसी नारे को सफल बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। कायस्थ समाज से दहेज एवम मांसाहार की प्रवर्ति खत्म हो इसके लिए समिति हर हफ्ते चित्रगुप्त सम्मान कार्यक्रमों के जरिये लोगो को जागरूक कर रही है।इस सम्मान कार्यक्रम मे वरिष्ट समाज सेवी आशीष खरे ने विशेष रूप से सहभागिता की।