वीरेंद्र चक्रवर्ती बने निर्विरोध निकाय कल्याण संघ के अध्यक्ष

ब्यावरा राजगढ़। मध्य प्रदेश नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय संरक्षण कल्याण संघ के वीरेंद्र चक्रवर्ती को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। श्री चक्रवर्ती को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर निकायों सहित इकरार अहमद खान मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि गिरिराज लोधी, मंडल अध्यक्ष पदम सिंह लोधी, पार्षद मोहसिन खान, गोपाल भिलाला, मिथुन सिलावट नगर परिषद सुठालिया कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिलावट, इंजीनियर निखिल कचनेरिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया।। साथ ही उनको हार फूल पहना कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

Author: Dainik Awantika