मिशन के मोड में बीजेपी…कल से शुरू होगा सदस्यता अभियान

पूरे प्रदेश में डेढ़ करोड नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
कांग्रेस अपने ही संगठन का नहीं कर सकी गठन

उज्जैन। स्थानीय बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी अब कल 1 सितंबर से नये सदस्यों को बनाने के लिए मैदान में उतरेंगे। दरअसल 1 सितंबर से बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है और इसमें जिले की बीजेपी को भी अधिक से अधिक नये सदस्य बनाने के लिए कहा गया है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार पूरे प्रदेश में कोई डेढ़ करोड नये सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया है। इधर जानकारी यह है कि उज्जैन में भी संगठन के नेताओं ने बीते दिन सदस्यता अभियान के मिशन मोड को लेकर मंथन किया है। इधर दूसरी ओर बीजेपी भले ही मिशन मोड पर हो लेकिन कांग्रेस की यदि बात करें तो कांग्रेस तो अपने ही संगठन का गठन अभी तक नहीं कर सकी है।

भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा। ये अभियान दो चरणों में चलेगा। अभियान का पहला चरण 1 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का द्वितीय चरण चलेगा। 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। इसके बाद 1 नवंबर से 10 नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता का रजिस्टर तैयार किया जाएगा। इस अभियान के लिए मप्र की कमान अतुल गर्ग को सौंपी गई है। अतुल गर्ग गाजियाबाद से भाजपा सांसद हैं, जिन्हें मप्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि एमपी में ये अभियान दो चरणों में होगा।

अभियान के लिए भाजपा ने नेताओं के लिए टारगेट   तय

सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने नेताओं के लिए टारगेट भी तय किया है। 1 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है जिसमें सांसद को 25 हजार, विधायक को 15 हजार, महापौर को 10 हजार, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष को 5-5 हजार सदस्य जोड़ने का टारगेट दिया है। भाजपा अपनी जनहितैषी नीतियों से पहले मतदाताओं को जोड़ती है फिर वह भाजपा का सदस्यता बनता है। सदस्यता से वह सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी और फिर नेता बनता है। ऐसे भाजपा खड़ी होती है। भाजपा सदस्यता अभियान में चार तरीके अपनाएंगी।  पार्टी ने एक मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 जारी किया है, जिस पर कॉल करके लोग सदस्य बन सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत हर मिस्ड कॉल को फिजिकली वेरीफाई किया जाएगा। इसके साथ ही, क्यूआर कोड और नमो एप के जरिए भी सदस्यता अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा। मैनुअली फॉर्म भरकर भी भाजपा की सदस्यता ली जा सकेगी। सदस्यता अभियान को मजबूत करने के लिए जिलेवार टीमें बनेंगी। जिला स्तर पर सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने के लिए 1+3 टीमें बनाई जाएंगी। शक्ति केंद्रों के संयोजक सदस्यता अभियान का नेतृत्व करेंगे। जिलेवार सदस्यता अभियान को मजबूत करने के लिए टीमें गठित की जाएंगी। सदस्यता अभियान में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए जिला स्तर पर टीमें बनेंगी। इस दौरान निष्क्रिय नेताओं की सूची तैयार होगी। साथ ही सक्रियता पर कार्यकर्ता और नेताओं का बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मप्र में भाजपा इस बार केवल मिस्ड कॉल से नहीं बल्कि क्यू आर कोड और नमो एप के जरिए पार्टी की सदस्यता बढ़ाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि इस सदस्यता अभियान में इस बार डॉक्टर्स, आर्टिस्ट और समाजसेवियों की तरफ भी पार्टी का रुझान होगा।

You may have missed