कांग्रेस नेता अमित शर्मा का आकस्मिक निधन मुख्यमंत्री यादव स्व.श्री शर्मा के निवास पहुंचे पुष्पांजली अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की

दैनिक अवंतिका
उज्जैन । पूर्व पार्षद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा के पुत्र अमित शर्मा (राम) का  आकस्मिक निधन हो गया। रविवार को उनके नीलगंगा स्थित निज निवास  से अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। चक्रतीर्थ पर उनकी देह का अंतिम संस्कार किया गया और उन्हें वहां मौजूद सभी लोगों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
रविवार रात मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव  मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव और पूर्व शहर अध्यक्ष स्व.श्री अमित (राम) शर्मा के नीलगंगा स्थित निवास पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने स्व.श्री अमित शर्मा के चित्र के समक्ष पुष्पांजली अर्पित की तथा मृतक के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री स्व.श्री अमित शर्मा के पिता पूर्व पार्षद  अशोक शर्मा से मिले तथा उन्हें ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि रविवार को श्री अमित शर्मा का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मृतक के परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विवेक जोशी, रवि सोलंकी और शोक संतप्त परिवार के घनश्याम शर्मा, मनोज शर्मा, वरूण शर्मा, महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, शिवम शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, मधुर शर्मा, आतिश शर्मा और भूषण जोशी मौजूद थे।

You may have missed