सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

दमोह। दमोह जिले में जहां सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल है। श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से यह हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार घटना जिले के मगरोन थाने के फतेहपुर चौकी के फतेहपुर रजपुरा मार्ग की है।

जहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। आज सुबह एक बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। 5 लोग गम्भीर रूप से घायल है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 8 घायलों का इलाज हटा के सिविल अस्पताल में जारी है। सभी लोग कहां से कहां आ-जा रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इसी तरह मृतकों के नाम पते नहीं मिल पाए है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुिलस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी अभिषेक तिवारी सीएसपी दमोह ने दी।