विवाद में दो भाईयों के बीच चली गोली

ग्वालियर। ग्वालियर में दो भाईयों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चल गई। बताया गया है कि घटना में एक को गोली लगी है और उसे घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी में कोचिंग सेंटर से लौट रहे युवक को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

घायल युवक को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घटना ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के चौहान प्याऊ के पास की है। दोनों भाई नंदू चौहान और भानु चौहान के बीच प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। नंदू ने विवाद के दौरान भानु पर फरार कर दिया। गोली भानु को ना लगाते हुए राहगीर रोहित पचौरी 17 साल को लग गई। घायल रोहित पचौरी डबरा का रहने वाला है। वह घटना के समय कोचिंग सेंटर से वापस घर लौट रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

You may have missed