सिवनी में 33 घंटे के भीतर दो बार भूकंप दर्ज किया गया

सिवनी। सिवनी शहर सहित आसपास वर्षाकाल में भूकंप दर्ज होने की सिलसिला जारी है। एक व दो सितंबर को 33 घंटे के भीतर दो बार राष्ट्रीय सिस्मोलाजी सेंटर में रिक्टर स्केल में 2.5 तथा 2.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। हालाकि दोनों भूकंप के झटकों से कोई नुकसानी अब तक सामने नहीं आई है।

भूकंप से लोगों में कुछ क्षण के लिए दहशत फैला दी। सोमवार दोपहर 2.52 बजे भी भूकंप ने शहरवासियों को हिला दिया। एक दिन पहले 1 सितंबर की अल सुबह 6.09 बजे भी 2.2 तीव्रता का भूकंप सिवनी में दर्ज किया गया है। भूकंप का केंद्र आमाझिरिया गांव होने के कारण लोगों को इसका पता नहीं चला। दोनों भूकंप का केंद्र भूमि की सतह से पांच व सात किलोमीटर गहराई में था। जबकि सोमवार को आए भूकंप का केंद्र छिंदवाड़ा रोड़ हाईवे में बम्होड़ी ब्रिज के करीब था। भू-गर्व की कमजोर चट्टानें से भूकंपभू-विज्ञानियों के मुताबिक भू-वर्ग में मौजूद चट्टानों के वीक जोन रीजन (कमजोर क्षेत्र) में सिवनी जिला आता है। चूनाभट्टी, डूंडासिवनी के रहवासियों के अनुसार बार-बार भूकंप से घर की दीवारों में गहरी दरारें आ गई है। सिवनी में केवल एक बार 4.2 तीव्रता का भूकंप आया है। दिल्ली से विशेषज्ञाें का दल दो बार सिवनी का दौरा भी कर चुका है।भूकंप की घटनाओं का सटीक विश्लेषण करने सिवनी में चार स्थानों पर भूकंप मापी वैद्य शाला बनाई गई हैं।