पारीक समाज द्वारा विलेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक कर पौैधारोपण किया

खिलचीपुर। पारीक समाज खिलचीपुर द्वारा भानपुरा में स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल बिलेश्वर महादेव मंदिर पर सामूहिक अभिषेक कर समाज में शांति ,भाईचारे एवं अच्छी बारिश की कामना बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की सभी समाज बंधुओं द्वारा की गई। सह भोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं द्वारा चेयर रेस ,नींबू रेस, भजन कीर्तन कार्यक्रम किए गए बच्चों द्वारा चित्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। समाज के द्वारा पदोन्नति प्राप्त शिक्षको का सम्मान किया गया।प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रोत्साहित किया गया। पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु समाज के पुरुष एवं महिलाओं द्वारा अलग-अलग स्थान पर नीम, बोगन बेलिया, जामुन ,नींबू आदि पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव अनिल पारीक द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार व्यक्त समाज अध्यक्ष देवेंद्र पारीक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अरविंद व्यास, दिनेश पारीक ,नरेंद्र व्यास ,सतीश पारीक, सुरेंद्र व्यास ,अभय पारीक ,मनीष तिवारी, अतुल पारीक, तरुण पारीक,दिनकर व्यास , सतीश पारीक, , निर्मल पुरोहित, विशाल पारीक, पार्थ पारीक आदि उपस्थित रहे।