सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 9 नक्सली मारे गये

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज सुबह से भारतीय जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 9 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन में हुई। इसकी पुष्टि दंतेवाड़ा के स्क्क गौरव राय ने की है। दंतेवाड़ा जिले के एसपी गौरव राय ने बताया कि पुलिस को एक खबरी से जानकारी मिली थी। उसने बताया कि बैलाडीला की पहाड़ियों के नीचे पुरंगेल, लोहा गांव के पास नक्सली हैं। जानकारी मिलते ही डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों की टीम ने इलाके में सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया।
गौरव राय ने आगे बताया कि तलाशी अभियान के दौरान जैसे ही जवानों की टीम नक्सलियों के कोर इलाके में घुसी, उन्होंने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की।

सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी

एसपी गौरव राय ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इलाके में सुबह से लगातार रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ के साथ-साथ सुरक्षाबलों का सर्च अभियान भी जारी है। भारतीय जवानों ने पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है।

 

You may have missed