गोटमार मेले में 3 लोगों की हड्डी टूटी, 400 घायल

दैनिक अवन्तिका पांढुर्ना

पांढुर्णा में गोटमार मेले में पत्थर लगने से 400 लोग घायल हो गए। इनमें तीन गंभीर घायलों को नागपुर रेफर किया गया है। पत्थर लगने से 3 लोगों के हाथ-पैर की हड्डी भी टूट गई।

जाम नदी की पुलिया पर पांढुर्णा और सावरगांव के लोगों के बीच मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ खेल शाम तक चला। दोनों ओर से एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए गए। एक युवक बचाव के लिए क्रिकेट किट पहनकर पहुंचा। पत्थर लगने से एक शख्स की आंख में भी चोट लग गई। सभी घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। गोटमार मेला एक दिन पहले 2 सितंबर की शाम को शुरू हो गया था। यह खेल लगभग 2 घंटे तक चला। अंधेरा होने पर दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने घर लौट गए थे।

You may have missed