10 साल तक कराया पत्नी का रेप, 72 में से 51 आरोपियों की पहचान हुई

पेरिस। फ्रांस में एक शख्स ने अपनी पत्नी को हर रात नशे की दवाएं देकर कई अनजान पुरुषों से उसका रेप करवाया। उसने यह कुकर्म 10 साल तक किया। आरोपी पति का नाम डोमिनिक पेलिकॉट (71 साल) है। वह बिजली कंपनी में कर्मचारी रह चुका है। पुलिस ने रेप के 91 मामलों में शामिल 72 लोगों की पहचान कर ली है। इसमें से 51 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी उम्र 26 से 73 साल के बीच है। आरोपियों में फायरमैन, लॉरी ड्राइवर, नगर निगम पार्षद, बैंक कर्मी, जेल गार्ड, नर्स और पत्रकार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक कईयों ने एक बार, तो कुछ ने 6 बार यह अपराध किया। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी और महिला की शादी को 50 साल हो गए हैं। महिला की उम्र 72 साल है। दोनों के 3 बच्चे भी हैं।
अब इस मामले की एविग्नन कोर्ट में सार्वजनिक सुनवाई शुरू हो गई है। यह 20 दिसंबर तक चलेगी। महिला ने कहा कि वह नहीं चाहती कि इस मामले की बंद दरवाजे के पीछे सुनवाई हो। अपराधी तो यही चाहते थे कि वह छुपी रहे।