तापमान में आई 4.3 डिग्री की गिरावट

0

दैनिक अवन्तिका
उज्जैन। तीन दिनों से थमी बारिश के बाद एक बार फिर से मौसम करवट बदलता दिखाई दे रहा है। बुधवार को आसमान में बादलों की मौजूदगी दिखाई दी। जिसके बाद तापमान में 4.3 डिग्री की गिरावट आ गई। वेधशाला पर अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 1-2 दिन में तेज बारिश की शुरूआत हो सकती है। अब तक 751 मिलीमिटर बारिश हो चुकी है, जो 30 इंच है। शहर की औसतन बारिश का आंकड़ा 36 इंच है, अब छह इंच बारिश की और जरूरत है। वर्षाकाल 15 सितंबर तक का है। आगामी दिनों में होने वाली बारिश के साथ ही 36 इंच बारिश का आंकडा भी पूरा हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *