क्या कहते है आज आपके सितारे

0

 

                                     आज का पंचांग 

5 सितंबर 2024 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि 12:21 मिनट तक है। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और शुभा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:51 -12:41 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 13:49 − 15:23 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे।

मेष आज मेष राशि के लोगों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस के कार्यों से आज बाहर जा सकते हैं। पत्नी की बात को गंभीरता से लें। परिवार में शांति बनी रहेगी। आज धन लाभ होने की उम्मीद है। लवलाइफ के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। प्यार और सहयोग की भावना दूसरों की संगति का आनंद लेने में मदद करेगी। किसी बात का तनाव लेने से पूरा दिन परेशान रह सकते है।

वृष आज वृष राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। जो जातक अभी तक अविवाहित हैं, उनकी शादी की बातचीत होगी। आज आपको परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने को मिलेगा। आज आपको अपनी रुचि का कोई भी काम करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। धन हानि होगी लेकिन असहनीय स्थिति नहींं आयेगी।

मिथुन आज मिथुन राशि के लोगों को सहकर्मियों का सहयोग से काम समय पर पूरा होगा। नया व्यापार या नौकरी करने की योजना मूर्त रूप ले सकती है। घरेलू जीवन में कुछ उलझन भरे पलों से बचने के लिए आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। जीवनसाथी का ख्याल रखें, किसी बात को लेकर झगड़ा या अनबन हो सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन लाभ होगा। आप अपने को खेल कूद या व्यायाम में व्यस्त रखें स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है। आप अपने शब्दों और व्यवहार पर ध्यान दें, अपने मित्र मंडली में कोई गलतफहमी पैदा न करें। मेडिकल के क्षेत्र में आज विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

कर्क आज कर्क राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लक्ष्य की प्राप्ति होगी। रिश्तेदारों की आलोचना आपके अंदर सुधार करने की भावना पैदा होगी। आप बेवजह दूसरों में कमियाँ निकालने की बुरी आदत को छोड़ दें। आज ब्रोकिंग हाउस के ऑफिस जाकर अपने पोर्टफोलियो सम्बन्धित किसी काम को निपटाएंगे।  अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए खुद को व्यस्त और सक्रिय रखें। विद्यार्थियों को कॉमर्स के क्षेत्र में सफलता मिलती दिखाई दे रही है।

सिंह आज सिंह राशि के लोगों को किसी कार्य में अपनी क्षमता और कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में किसी मीटिंग या टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। परिवार वालों का आपके हर कार्य में सहयोग मिलेगा। समझदारी से निवेश करें, धन लाभ होगा। आज कुछ लोग पत्नी के स्वास्थ्य में खराबी को लेकर परेशान रह सकते हैं। सुख और आनन्द की अनुभूति के लिए किसी रमणिक स्थल के यात्रा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा के सिलसिले में कहीं दूर जाना पड़ सकता है।

कन्या आज कन्या राशि के लोगों को कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। नौकरी में परिवर्तन का योग है। आपको कोई नया ऑफर मिल सकता है। परिवार के सभी लोगों का ध्यान रखें, अनबन की स्थिति हो सकती है। आज समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किसी काम में लग जाएं।

तुला आज तुला राशि के लोगों को कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर बॉस का सहयोग मिलेगा। बच्चों की उन्नति से आप प्रसन्न होंगे। ससुराल पक्ष में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, वहां आप पूरे परिवार सहित जाएंगे। संपत्ति संबंधी सौदा होगा, जिससे आपको शानदार धन लाभ होगा।

वृश्चिक आज वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यस्थल पर बॉस की मदद मिलेगी। पारिवारिक संबंध में दूसरे लोगों की राय से कोई निर्णय न लें क्योंकि दूसरे आपके व्यक्तिगत संबंधों के महत्व को नहींं समझेंगे।

धनु आज धनु राशि के लोगों को व्यापार में विस्तार करने का अवसर मिलेगा। अपने जीवनसाथी की रुचियों का ध्यान रखने से आप घर में सुख शांति ला सकेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के काम से धन लाभ होगा। आज आपको किसी काम के लिए कमीशन मिलेगा जिससे धन आएगा।

मकर आज मकर राशि के लोगों को मनोवांछित सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। एक खुशहाल पारिवारिक जीवन आपके बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। जहां तक पैसों की स्थिति का सवाल है, बहुत सफल होने वाला है धन लाभ होगा। आप स्वयं को अत्यंत आशावादी मनोदशा में पाएंगे। यदि संभव हो तो जो भी आपके पास मदद के लिए आए उसे निराश न करें।

कुम्भ आज कुंभ राशि के लोगों को विजेता बनने के लिए अतिरिक्त कार्य करना होगा। नौकरी में वातावरण अनुकूल रहेगा। महिला सहकर्मी का सहयोग आपकी तरक्की के मार्ग को प्रशस्त करेगा। पारिवारिक मोर्चे पर आपके प्रयास घरेलू समस्याओं को सुलझाने में मदद करेंगे। शानदार विचारों का सफल क्रियान्वयन आपको वित्तीय लाभ कमाने में मदद करेगा।

मीन आज मीन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी पुरानी रणनीति पर कायम रहने से सफलता मिलेगी। समझदारी का प्रयोग पारिवारिक समस्याओं को आसानी से सुलझाने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *