आज हरतालिका तीज अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं रखेगी हरतालिका तीज का व्रत  पति की लंबी आयु के लिए रखती है व्रत 

0
दैनिक अवन्तिका ब्रह्मास्त्र
उज्जैन। आज हरतालिका तीज है सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए आज हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत शिव-शक्ति को समर्पित है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं.
सनातन धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। आज महिलाएं निर्जला व्रत रख सुख व सौभाग्य की कामना करेंगी।पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस बार हरतालिका तीज का व्रत आज 6 सितंबर को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत शिव-शक्ति को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं।
धार्मिक मान्यता है कि हरतालिका तीज का व्रत रखने से जीवन में आने वाली सभी तरह की समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही दांपत्य जीवन भी सुखमय रहता है।
 सुबह में पूजा का शुभ मुहूर्त-
 ज्योतिष विज्ञान के जानकार, डॉक्टर सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि हरतालिका तीज पर सुबह 07:45 बजे से 10:50 बजे तक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का शुभ समय रहेगा।
शाम में पूजा का शुभ मुहूर्त-
शाम की पूजा गोधूलि मुहूर्त में शुभ मानी जाती है। दृक पंचांग के अनुसार, 6 सितंबर को 5 बजे से 06:40 पी एम तक गोधूलि मुहूर्त रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *