भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर काफी सख्त, राष्ट्रीय लेवल पर भी रहेगी मध्यप्रदेश के मामले पर नजर

0

 

 

 

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में चुनाव की तरह सदस्यता अभियान चला रही है। पार्टी ने सबसे पहले उन लोगों से संपर्क करने का लक्ष्य तय किया गया है, जो भाजपा के मतदाता नहीं है। प्रदेश में 7,225 बूथ ऐसे हैं, जो कमजोर हैं।
यहां पार्टी पिछले तीन चार चुनावों में कांग्रेस से पिछड़ती रही है। बूथ स्तर से ही ऐसे मतदाताओं को भाजपा अपनी विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करेगी, जो पीढ़ी दर पीढ़ी कांग्रेस को वोट कर रहे हैं। अभियान के पहले दिन भी सदस्य बनने वालों की भारी संख्या के कारण डिजिटल ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी।
कई नेताओं के फार्म समिट नहीं हो पा रहे थे। इधर, पार्टी ने पूरी ताकत के साथ प्रदेश का सदस्यता अभियान आरंभ कर दिया है। बेशक केंद्र और राज्य में सट्टा रोड होने का लाभ भाजपा को मिल रहा है।
पहले प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को सदस्यता दिलाकर संगठन पर्व की शुरुआत की। शर्मा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों को मिस्डकॉल के माध्यम से (रेफरल कोड 1 सी/डी4डी) सदस्यता दिलाकर मध्य प्रदेश में संगठन पर्व का औपचारिक शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री यादव के सदस्य बनने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर ढोल-ढमाकों के साथ आतिशबाजी भी की गई।
सबसे बड़ी बात यह है कि अपने पिता के निधन के बावजूद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजधर्म का भी पालन कर रहे हैं। उनका ध्यान जनता की समस्याओं के साथ ही संगठन की गतिविधियों पर भी है।
इस मामले में डॉक्टर मोहन यादव की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। मालवा और निमाड़ अंचल में भाजपा का खास फोकस आदिवासी अंचल पर है।
सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने अपने सभी दिग्गज नेताओं से कहा है कि आदिवासी दलित महिलाओं और युवाओं पर अधिक से अधिक फोकस किया जाए।
इंदौर नगर भाजपा जिस तरह से तैयारी कर रही है उससे लग रहा है कि इंदौर भाजपा सदस्यता का कीर्तिमान बनाएगा। वैसे भी इंदौर भाजपा का मजबूत गढ़ बन चुका है।
यहां संसद, सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर भाजपा के हैं। भाजपा के सभी नेता यहां सदस्यता अभियान में लगे हुए हैं। भाजपा ने आठ लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस काम में कार्यकर्ता प्रण-प्राण से जुटे। कोरोना महामारी के कारण पहले यह अभियान रोका गया था। अब फिर से यह शुरू हो गया है। सदस्यता अभियान के लिए रखी गई बैठक में पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
इस पार्टी को वरिष्ठों ने अपने संघर्ष से सींचा है। समारोह में अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। बैठक में खास तौर पर सुमित्रा ताई भी मौजूद थी।
दरअसल, इंदौर में भाजपा ने सदस्यता अभियान की गुरुवार से शुरुआत की। इस मौके पर आयोजित समारोह में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि वर्ष 1984 में जब भाजपा के पास दो सीटें थी, तो हमारा मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन विचारधार, कार्यकर्ता की मेहनत और संघर्ष के कारण तीसरी बार हम सत्ता में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed