दुष्कर्मी को जेल भेजने के बाद वीडियो बनाने वाले की तलाश

0

उज्जैन। कोयला फाटक व्यस्तम मार्ग पर गुमटी की आड़ में महिला को शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले को जेल भेजने के बाद घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले की तलाश पुलिस कर रही है। उसके खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जायेगा। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जो कोतवाली थाना क्षेत्र के कोयला फाटक क्षेत्र का था। वीडियो में खुलेआम एक युवक महिला के साथ अश्लीलता करते दिखाई दे रहा था। पुलिस ने वीडियो पर तत्काल संज्ञान लिया था और महिला की तलाश कर युवक को हिरासत में ले लिया था। महिला ने बयान में बताया था कि उसे शराब पिलाई गई थी और जीवनभर साथ रखने का झांसा दिया था। सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी युवक आगररोड का रहने वाला लोकेश है, जो शादीशुदा है। उसके खिलाफ महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया था और गुरूवार को जेल भेज दिया गया। अब पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है, जिसने घटना का वीडियो बनाया था और वायरल किया था। बताया जा रहा है कि खुलेआम सड़क किनारे गुमटी की आड़ में हो रही घटना को किसी ने रोकने का प्रयास नहीं किया और वीडियो बना लिया। पुलिस का कहना है कि वीडियो बनाने वाले की जानकारी सामने आई है। जो नागदा की बस में सवार था। पुलिस उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही है। संभावना है कि जल्द वीडियो बनाने वाला भी हिरासत में होगा।

कांग्रेस ने घटना को बनाया मुद्दा

महिला के साथ हुई घटना सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हमलावर हो गई है। धार्मिक नगरी में हुई घटना का शर्मसार करने वाला बताया जा रहा है। दिल्ली से कांग्रेस के राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा उज्जैन और सिद्धार्थनगर में हुई घटना को मानवता पर कलंक है। वहीं  प्रियंका गांधी ने भी दिनदहाड़े फुटपाथ पर हुई महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अत्यंत भयावह बताया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कानून व्यवस्था  पर सवाल खड़े करते हुए व्यवस्था को ठप बताया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,धार्मिक नगरी उज्जैन एक बार फिर कलंकित हुई है। इससे पहले भी काला टीका उज्जैन की की कानून व्यवस्था के माथे पर लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed