देवी अहिल्या विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होगी राष्ट्रपति

0

इंदौर। 19 सितंबर को  इंदौर के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होने आएंगी और इसी दिन  वे महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचेंगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।  राष्ट्रपति भवन से उनका कार्यक्रम जारी होने के बाद उज्जैन में पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और कई गणमान्य जन भी शामिल होंगे।
द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य भी रह चुकी है। वह भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाली जनजातीय समुदाय से संबंधित पहली व्यक्ति हैं। मुर्मू, प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली दूसरी महिला हैं। प्रबुद्ध सोसाइटी द्रौपदी मुर्मू को प्रबुद्ध महिला सम्राट से अलंकृत किया है। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू तीसरी बार इंदौर आ रही हैं। 10 जनवरी को राष्ट्रपति मुर्मू इंदौर   में हुए 17 वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होने आई थीं। दूसरी बार वे 27 सितंबर को स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए इंदौर आईं, जिसमें उन्होंने पुरस्कार वितरण किया। 18 व 19 सितंबर को उनका तीसरा दौरा है।

कुल 116 गोल्ड व रजत पदक दिए जाएंगे
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर रेणु जैन के अनुसार, इस दीक्षांत समारोह में छात्रों को कुल 116 गोल्ड व रजत पदक दिए जाएंगे। इसके अलावा पीएचडी करने वाले शोधार्थी उपाधि से सम्मानित होंगे। विश्वविद्यालय ने सितंबर के महीने में दीक्षांत समारोह आयोजित करने की योजना बनाई थी। विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा पूर्व में भी दीक्षांत समारोह के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित किया था, लेकिन व्यस्तता के चलते यह नहीं हो पाया। वहीं, अब डीएवीवी ने राष्ट्रपति को हीरक जयंती वर्ष में आयोजित हो रहे समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *