आज शाम तक लाएं ये वस्तु….मिलेगी गणपति बप्पा की कृपा

0

आज गणेश चतुर्थी है और ज्योतिष शास्त्र में भी ऐसी कई वस्तुओं का उल्लेख किया गया है जिन्हें आज चतुर्थी के अवसर पर शाम तक भी घरों तक लाकर रखा जाए तो निश्चित ही गणपति बप्पा की कृपा मिलेगी।
सोना चांदी 
अगर व्यक्ति सोना चांदी या फिर कोई ज्वेलरी खरीदता है और इसे भगवान गणेश को समर्पित करता है तो उसे शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में हमेशा श्री गणेश की कृपा बनी रहती है।

पढ़ने लिखने का सामान
अगर आप स्टूडेंट है या फिर जॉब करते हैं तो सब से बात है आपको पढ़ने लिखने की चीजों की आवश्यकता पड़ती होगी। इन चीजों को अब जब भी खरीदें, भगवान गणेश को समर्पित करने के बाद उपयोग करें। ऐसा करने से जीवन में शुभता का आगमन होता है और करियर में तरक्की मिलती है।

सजावट का समान
जब भी घर की सजावट का सामान खरीदें तो उसे भगवान श्री गणेश को समर्पित जरूर करें। आप चाहें तो घर के मंदिर को सजाने का सामान भी खरीद सकते हैं। बुधवार के दिन इन चीजों की खरीदी सबसे ज्यादा शुभ रहती है। इससे आपके जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

खेलकूद का सामान
जो लोग खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं या फिर स्टूडेंट हैं। उन्हें अपने खेलकूद से जुड़ा हुआ सामान खरीदने के बाद उसे भगवान श्री गणेश के समक्ष जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। इससे जीवन में चल रही नकारात्मकता भी दूर होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *