सुनीता विलियम्स के बिना स्पेसक्राफ्ट धरती पर लौटा

0

नई दिल्ली। एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुश विलमोर को स्पेस स्टेशन ले जाने वाला स्पेस क्राफ्ट 3 महीने बाद धरती पर सुरक्षित लैंड हो गया है। 3 बड़े पैराशूट और एयरबैग की मदद से इसकी लैंडिंग हुई। नासा के मुताबिक स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार सुबह 3.30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग हुआ था। इसको धरती पर आने में करीब 6 घंटे लगे। स्टारलाइनर ने 9 बजकर 15 मिनट पर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया था। तब इसकी गति करीब 2,735 किमी प्रति घंटा थी। यह सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर अमेरिका में न्यू मैक्सिको के व्हॉइट सैंड स्पेस हॉर्बर (रेगिस्तान) में लैंड हुआ। 5 जून को सुनीता और बुच को इससे आईएसएस पर भेजा गया था। यह सिर्फ 8 दिन का मिशन था। लेकिन इसके सुरक्षित लौटने पर कई तरह की आशंकाएं थीं।

स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी दिक्कतों और हीलियम गैस के रिसाव की जानकारी सामने आई थी। ठअरअ ने 24 अगस्त को बताया था कि स्टारलाइनर में सेफ्टी इश्यूज की वजह से बुच और सुनीता को इससे वापस धरती पर नहीं लाया जाएगा। स्पेसक्राफ्ट खाली ही वापस लौटेगा। जबकि सुनीता और बुच को इलॉन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से वापस लाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed