गणेश उत्सव: गाजे-बाजे के साथ पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता बप्पा को नाचते झूमते हुए रंग गुलाल उड़ाते हुए लेकर पहुंचे 

0
दैनिक अवंतिका उज्जैन। शनिवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की खरीदी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।  शहर के विभिन्न इलाकों में पंडालों को विशेष थीम पर सजाया गया है। शनिवार को गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में काफी उत्साह दिखाई दिया और गली मोहल्लों के  साथ घर-घर में भगवान गणेश विराजमान हुए तथा इसी के
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की खरीदी करने के लिए श्रद्धालु उमड़े। फ्रीगंज, शहीद पार्क, गोपाल मंदिर, छत्री चौक, दौलतगंज आगर रोड कोयला फाटक, सांवेर रोड, सिंधी कॉलोनी चौराहा , जैसे मुख्य बाजारों के अलावा अनेक इलाकों में रौनक छाई रही। महंगी होने के बावजूद लोगों ने अपनी पसंद की प्रतिमाओं की खरीदारी की। रिद्धि-सिद्धि के बीच में विराजे और पगड़ी पहने गणेश की प्रतिमाएं पहली पसंद रहीं। बड़े मूषक पर विराजित प्रतिमाएं भी खूब बिकीं।
पंडालों में 10 फीट की प्रतिमाएं
अनेक बड़े पंडालों में 10  फीट की प्रतिमाएं विराजित की गया। खासकर महाराष्ट्रीयन स्टाइल में बनाई गई प्रतिमाएं, लालबाग के राजा, राजस्थानी पगड़ी वाली प्रतिमाओं सहित अन्य की मांग रही। गणेश प्रतिमा लेकर गाजे-बाजे  के साथ गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते हुए युवा पंडालों तक पहुंचे।
शहर में 416  स्थानों पर बप्पा
 विराजमान हुए 
 सभी स्थानों पर मुहूर्त के अनुसार ही बप्पा को विराजमान किया जा रहा है। इस बार भी गणेश जी की प्रतिमा छोटे से आकार से लेकर लगभग 10 फिट तक की है। साथ ही अलग-अलग रूपों में प्रतिमा बनाई गईं हैं। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर 416 के लगभग पंडालो में प्रतिमाएं विराजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed