मकान में चल रहा था अनैतिक काम, 5 हिरासत में

0

दैनिक अवंतिका उज्जैन।
उज्जैन। मकान में चल रहे अनैतिक काम की खबर मिलने पर शनिवार शाम पुलिस ने दबिश मारी। मकान से 2 महिला और 3 युवको को हिरासत में लिया गया। जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
नीलगंगा टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि शाम को अशोकनगर में एक मकान के बाहर आसपास के रहवासियों ने हंगामा शुरू कर दिया था। रहवासियों ने मकान को घेर लिया था। हंगामा होने की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची तो सामने आया कि मकान मे अनैतिक काम चल रहा है। जिसमें एक महिला शामिल है, जिसके यहां दिन-रात महिला-पुरूष आते है। रहवासियों के आरोप पर मकान में दबिश मारी गई। मौके से 2 महिला और 3 युवको को हिरासत में लिया। जांच के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्री की बरामद की गई है। हिरासत में आये पांच लोगों को थाने लाया गया, जिनके खिलाफ अनैतिक कार्य में शामिल होने का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed