गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा पुलिस की गिरफ्त में आया

0

रतलाम। गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस क अनुसार उसे बीती रात गिरफ्तार किया गया है। उस पर लेनदेन के मामले में बालाजी होटल के संचालक जितेन्द्र राठौड़ के अपहरण और धमकाने का आरोप है।

हालांकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि अभी नहीं की है। बताया जाता है कि रात करीब 12 बजे रतलाम आते समय सालाखेड़ी पुलिस चौकी पर मराठा को पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस उसे अज्ञात स्थान पर लेकर चली गई। रविवार को फेसबुक पर जारी वीडियो में सुधाकर मराठा ने रतलाम में तय कार्यक्रम में आने की बात कही थी। जारी वीडियो में मराठा ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर कहा था कि जब जितेंद्र राठौड़ बात करने आया, तब उनके साथ एक पूर्व पुलिसकर्मी भी था। राठौड़ पर लेनदेन के कई मामले चल रहे हैं। तीन दिन से मामला चल रहा था। मेरे घर पुलिस नहीं आई। मैं इंदौर में अपने तय कार्यक्रम में शामिल होता रहा। मुझे रोकने के लिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। मराठा ने कट्टरपंथियों व कांग्रेस नेता का भी जिक्र किया। सुधाकर मराठा पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इंदौर के संदीप तेल हत्याकांड में भी मराठा आरोपित है। संदीप तेल मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद गत तीन महीनों से मराठा की रतलाम में सक्रियता बढ़ गई थी। पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed