ऋषि पंचमी पर पार्वती नदी में नहाने गई 4 सहेलियां

0

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां ऋषि पंचमी पर पार्वती नदी में नहाने गई चार सहेलियां पानी के बहाव में बह गई। हादसे की जानकारी मिलते ही लड़कियों के गांव में हड़कंप मच गया। लड़कियों की तलाश के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हादसे की शिकार हुई लड़कियों में से दो बहनें बताई जा रही हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर डटा हुआ है। जानकारी के अनुसार धौलपुर जिले में यह हादसा मनिया थाना इलाके में सुबह हुआ। वहां बोथपुरा गांव की चार लड़कियां प्रिया (16), अंजली (17), तनू (15) और मोहिनी (17) गांव की महिलाओं के साथ पार्वती नदी में नहाने गई थी। वे महिलाओं से थोड़ा अलग होकर नहा रही थी। लेकिन नहाते वक्त चारों नदी के पानी के तेज बहाव में बह गई।

तलाश के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है

लड़कियों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर महिलाओं का ध्यान उनकी तरफ गया। उसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा प्रशासन को घटना के बारे में बताया। इस पर पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। फिर लड़कियों की तलाश के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया गया। लेकिन दोपहर 12।30 बजे तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed