पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच गोलाबारी में 8 तालिबानी मारे गए

0

लाहौर। तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच रविवार रात भारी गोलीबारी हुई। पाकिस्तानी वेबसाइट जियो न्यूज के मुताबिक इसमें कम से कम 8 तालिबानी लड़ाके मारे गए। वहीं, 16 घायल हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि खोस्त प्रोविंस में बॉर्डर पर रात 9 बजे दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हुई जो चार घंटे तक चली। सीमा सुरक्षा कर्मियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मारे गए लोगों में अफगान तालिबान के 2 वरिष्ठ कमांडर खलील और जान मुहम्मद भी शामिल हैं। भिड़ंत में पाकिस्तान के कितने सैनिक हताहत हुए हैं इसकी जानकारी नहीं है। इससे पहले भी पाकिस्तान-तालिबान के बीच 4 सितंबर की रात गोलाबारी हुई थी।
दरअसल तालिबान सरकार पाकिस्तान से जुड़े सीमावर्ती इलाकों में नई चौकियों का निर्माण कर रही है। यही वजह है कि दोनों पक्षों के बीच आए दिन झड़प हो रही है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान को एक काल्पनिक डूरंड रेखा अलग करती है, लेकिन अफगानिस्तान ने इसे मान्यता नहीं दी है। अफगानिस्तान का मानना है कि ये रेखा जानबूझ कर ब्रिटिश अफसरों ने खींची थी ताकि पश्तो समुदाय का बंटवारा किया जा सके।

यही वजह है कि दोनों देशों के बीच इसे लेकर विवाद रहता है। जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान को उम्मीद थी कि तालिबान शासन डूरंड लाइन को मान्यता देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

दोबारा सत्ता में आने के बाद तालिबान ने पुरानी सरकार के रूख पर कायम रहते हुए सीमावर्ती इलाकों पर अपना दावा ठोक दिया। इसके इलावा तालिबान सरकार ने इन इलाकों में नई चौकियों को तैयार करना शुरू कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed