खाराकुआं थाने के प्रधान आरक्षक को आया अटैक

उज्जैन। खाराकुआं थाने में तैनात प्रधान आरक्षक को बीती रात अटैक आ गया। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्रधान आरक्षक की मौत होने की जानकारी सामने आई।

पुलिस लाइन में रहने वाले प्रधान आरक्षक हेमंत कुमार 19 अगस्त 2023 को खाराकुआं आने पर अगस्त हुए थे इससे पहले शहर और ग्रामीण थाना क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके थे। सोमवार को ड्यूटी के बाद घर पहुंचे थे रात में अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रधान आरक्षक को अटैक आना बताया गया है। जैसे ही उनके निधन की खबर थाना स्टाफ को लगी तो माहौल गमगीन हो गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी प्रधान आरक्षक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। बताया यह भी जा रहा है कि वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे लेकिन लाइन ऑर्डर ड्यूटी के चलते वह अपनी सेवाएं लगातार दे रहे थे। पिछले दो माह से शहर की पुलिस लगातार ड्यूटी कर रही है। जुलाई माह में सावन-भादो मास की लगातार ड्यूटी जारी रही। वही मुख्यमंत्री के पिता का 100 वर्ष की आयु में निधन होने के बाद शहर में लगातार प्रदेशभर के वीआईपी का आगमन हो रहा है जिसके चलते पुलिस प्रशासन को लगातार अपनी सेवाएं देना पड़ रही है। वही बदलते मौसम का असर भी आम लोगों के साथ पुलिस कर्मियों पर पढ़ रहा है।

Author: Dainik Awantika