पुंगी बजाने वालों की बजेगी पुंगी : गणेश विसर्जन चल समारोह में इस बार पुंगी बजा कर लोगों को परेशान करने वालों की बजेगी पुंगी

0

 

 

इंदौर। कलेक्टर आशीष सिंह ने आज झांकीयों और अखाड़ो के संचालकों की बैठक में स्पष्ट कहा कि चल समारोह के दौरान पूरे जुलूस मार्ग पर प्लास्टिक की पुंगी का विक्रय पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। नगर निगम और पुलिस विभाग की टीम इसके लिए लगाई जाएंगी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि देखने में आया है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा झुंड बनाकर और जोर जोर से पुंगी बजा कर लोगों को परेशान करते हैं और छेड़छाड़ की भी घटनाएं होती हैं। कलेक्टर ने कहा कि इस बार इसे सख्ती से रोका जाएगा। ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। पूरे जुलूस मार्ग पर पुलिस विभाग और नगर निगम की टीमें इसके लिए तैनात की जाएंगी। नगर निगम की उपायुक्त लता अग्रवाल को इस करवाई का नियंत्रण अधिकारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed