ताजपुर-जंबूरा के बीच तड़के 5 बजे सड़क दुर्घटना – दूध संघ से लौट रहे कर्मचारी की मौत

0

उज्जैन। आज तड़के मक्सी रोड ग्राम ताजपुर और जमूरा के बीच बाइक-कार के बीच हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद प्रभात गश्त में मौजूद पुलिस ने मौके पर पहुंचे कार को जप्त कर लिया।

पंवासा थाना क्षेत्र के ग्राम जमूरा में रहने वाला गणपत पिता भुवान परमार 46 वर्ष दूध संघ में काम करता था। नाइट ड्यूटी करने के बाद तड़के 5 बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था। ताजपुर और जमूरा के बीच तेज रफ्तार से दौड़ती कार में बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार गणपत परमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जाता उससे पहले रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बाइक सवार मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार उसकी पहचान की गई। सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि कार जावरा के रहने वाले अदनान की होना सामने आई है जिसे पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेकर पूछना शुरु करती है। मामले में मर्ग कायम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *