पुलिस ने किया फ्लेग मार्च

दैनिक अवंतिका उज्जैन।
उज्जैन। 10 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान कानून व्यवस्था को बनाये रखने और आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शुक्रवार शाम को पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्गो पर फ्लेग मार्च किया। पुलिस वाहनों के सायरन बजाते काफिलों के साथ जवान पैदल चल रहे थे। मार्च के दौरान एसपी प्रदीप शर्मा, एएसपी नितेश भार्गव, सभी थाना अनुभाग के सीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद थे।

Author: Dainik Awantika