सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाएगी कांग्रेस

0

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अब बीजेपी और उसकी सरकार को सोशल मीडिया पर घेरने का काम करेगी। कांग्रेस न केवल नफरत वर्सेस मोहब्बत कैम्पेन चलाएगी वहीं बीजेपी की
केन्द्र और राज्य सरकारों पर भी निशाना साधते हुए नाकामियोें को उजागर कर जनता के बीच
लाया जाएगा।

इसके अलावा राहुल गांधी भी सोशल मीडिया पर ओर अधिक सक्रिय हो जाएंगे। इसके लिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया आर्मी बनाई है। इस आर्मी में नए सदस्य जोड़े जाएंगे। कांग्रेस के नेताओं ने सोशल मीडिया टीम को भरोसा दिया है कि- सरकार बनते ही आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देंगे। भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई, अत्याचार, किसान, बेरोजगारी, युवाओं, महिलाओं के मुद्दे कांग्रेस उठायेगी। कांग्रेस से जुड़ा कंटेंट रोजाना लाखों लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *