उपनिरीक्षक देवड़ा की गिरफ्तारी पर इनाम

उज्जैन। दुष्कर्म के मामले में 8 दिनों से फरार उपनिरीक्षक की गिरफ्तारी नहीं होने पर सूचना देने वाले को 5 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है। 20 फरवरी को इंदौर किंग टॉवर में रहने वाली महिला ने चिमनगंज थाने में उपनिरीक्षक विकास देवड़ा के खिलाफ राज रेसिडेंसी के लेट में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, मारपीट और संपत्ति हड़पने का दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज देवड़ा की तलाश शुरु की थी। वहीं एसपी ने भैरवगढ़ थाने पर पदस्थ उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया था। उसे बाद से वह फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में उज्जैन-रतलाम स्थित घर पर दबिश दे चुकी है, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी ने उपनिरीक्षक की सूचना देने वाले को 5 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। उपनिरीक्षक पर पूर्व में भी गंभीर आरोप लग चुके थे। उसने नानाखेड़ा थाने पर पदस्थ रहने के दौरान लाइन अटैच किया गया था।

Author: Dainik Awantika