बाइक ट्राले में हुई भिड़ंत, 2 युवकों की मौत 1 घायल

0

उज्जैन। आधी रात को जावरा उज्जैन मार्ग पर बाइक और ट्राले के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटनाक्रम के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग निकला था।

खाचरोद थाना पुलिस ने बताया कि जावरा उज्जैन मार्ग पर ग्राम फर्ना खेड़ी में रात 1 बजे के लगभग बाइक और ट्राले के बीच भिड़ंत होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर घायल थे। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सामने आया कि दो की मौत हो चुकी है गंभीर घायल को उपचार के लिए नागदा जन सेवा अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना स्थल पर चालक ट्राला छोड़कर भाग निकला था जिसे जप्त किया गया। मृतकों की जानकारी निकालने पर सामने आया कि एक आयुष पिता शंकरलाल बोरासी और दूसरा शुभम पिता चंदर बोरासी है। दोनों इंदौर के सोमनाथ की चाल के रहने वाले हैं। घायल अभिषेक पिता दीनदयाल निवासी नंद नगर है। परिजनों से संपर्क करने पर सामने आया कि तीनों डेकोरेशन का काम करते हैं और जावरा गए हुए थे। पुलिस ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। आज सुबह परिजन खाचरोद पहुंच गए थे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *