मोदी सरकार 3.0 के 100 दिन पूरे, अमित शाह ने जारी की उपल्बधियां

नई दिल्ली। पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज सरकार 3.0 के 100 दिन भी पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर केंद्रीय अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों की लिस्ट जारी की। अमिक शाह ने प्रेस वार्ता की शुरूआत करते हुए कहा कि आज पीएम मोदी का जन्मदिन है। मोदी के नेतृत्व में सरकार विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। यह सरकार गरीब कल्याण के लिए है।

अमित शाह ने आगे कहा कि आज हम मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर एक बुकलेट जारी किया है। शाह ने आगे कहा कि मोदी सरकार देश को समर्पित है।

Author: Dainik Awantika