बिस्तर पर पेशाब करने पर मां ने मासूम का मुंह चिमटे से दागा, प्राइवेट पार्ट जलाया

0

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में खौफनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक मां ने अपनी 5 साल की बेटी के प्राइवेट पार्ट, हाथ, पैर और मुंह इसलिए गर्म चिमटे से जला दिए कि वह रोजाना बिस्तर पर यूरिन करती थी। पिता की शिकायत पर अब पुलिस ने इस मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची का अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह मामला कोल्हापुर के हटकनंगले तालुका का है। यहां कसारवाड़ी में पूजा शुभम मगरे अपनी 5 साल की बेटी समेत दो बच्चों और पति शुभम मगरे के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि पूजा उसकी सौतेली बेटी है। आसपास के लोगों ने शुक्रवार को बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी।
बच्ची लगातार रो रही थी और वह चुप नहीं हो रही थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि बच्ची का शरीर कई जगह से जला हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *