कैलाश – रमेश की विधानसभा ने सदस्यता अभियान में बाजी मारी

0

 

 

 

इंदौर। भाजपा के सदस्यता अभियान में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक और दो अव्वल-भाजपा के सदस्यता अभियान में इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1और 2 अव्वल बने हुए हैं। इनके अलावा मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में भी सदस्यता अभियान प्रदेश में सबसे अच्छी विधानसभा सीटों में से एक माना जा रहा है।
जाहिर है यह स्वाभाविक है क्योंकि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक और दो दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में इस अभियान के सूत्र कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला के हाथों में हैं।
भाजपा का दावा है कि संगठन पर्व में मैदान में 41 लाख कार्यकर्ता उतरे है है। पार्टी का सभी 64871 बूथों पर सदस्य बनाने का अभियान चल रहा है। पार्टी ने डिजिटल तरीकों से अब तक 40,92, 401 सदस्य बनाए है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भरे 37,7,683 सदस्यता फार्म भरे है। इस बार पार्टी के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में नया रिकॉर्ड बनाएंगे।
रविवार को किसान सदस्यता दिवस पर एक दिन में 6 लाख सदस्य बनाए गए है। संगठन पर्व में अच्छे प्रदर्शन करने वाले 12 जिलों में मंदसौर, इंदौर नगर, अशोकनगर, इंदौर ग्रामीण, उज्जैन नगर, भोपाल नगर, जबलपुर नगर, भोपाल ग्रामीण, पन्ना एवं आगर हैं। और श्रेष्ठ 10 विधानसभों में इंदौर-1, मल्हारगढ, इंदौर-2, भोपाल मध्य, अशोकनगर, गरोठ, आगर, मंदसौर, जबलपुर कैंट एवं नर्मदापुरम शामिल है।
सबसे कमजोर सैलाना विधानसभा में सदस्यता का रिकॉर्ड बनेगा। इस बार पिछले साल की तुलना में तेजी से सदस्य बन रहे। 25 सितंबर को दीनदयाल के जन्म जयंती के मौके पर हर बूथ पर 100 सदस्य बनाने का टारगेट रखा। सदस्य बनाने में देश में मध्य प्रदेश नंबर वन पर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *