किसान संघ के संगठन मंत्री का किया स्वागत

सुसनेर। मंगलवार को भारतीय किसान संघ के मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य के संगठन मंत्री महेश चौधरी अल्प प्रवार के दोरान सुसनेर रूके। इस दोरान किसान संघ की तहसील कार्यकारिणी के द्वारा संगठन मंत्री का साफा बांधकर के पुष्पमाला से स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई। इस दोरान संगठन मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओ से परिचय भी किया और उन्होंने संगठन के बारे में चर्चा कर किसानों की समस्या का समाधान के लिए ग्राम समितियो को अच्छे से कार्य करने की बात कही। किसानो की बिजली सम्बंधी समस्या व राजस्व विभाग की समस्याओ को लेकर भी किसान संघ के कार्यकर्ताओ से चर्चा की गई।

Author: Dainik Awantika