बिना जानकरी दिये संचालित कर रहे थे होटल

0

दैनिक अवंतिका
उज्जैन। शहर में दिन-ब-दिन बढ़ती होटलों, गेस्ट हाऊस की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सभी को अपनी होटल की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को देने और होटल की सुविधा के साथ रेट लिस्ट, मोबाईल नम्बर, संचालक और मैनेजर के नाम की सूची लगाने के निर्देश जारी किये है। बावजूद बेगमबाग गली में नम्बर 7 में होटल गोल्डन और श्री महाकाल कृपा नाम की 2 होटलों में प्रशासन के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा था। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चल रही होटलों की जांच के दौरान दोनों बिना पुलिस को जानकारी दिये बाहर से आने वालों को रूम भी उपलब्ध कर रहे थे। जिसके चलते दोनों के खिलाफ महाकाल थाना पुलिस ने आदेश का उल्लंघन करने का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार होटलों में काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी भी थाने पर नहीं दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *