निगम कर्मचारियों को जबरन दिलवा रहे भाजपा की सदस्यता

0

 

पार्षदों उनके मोबाईल फोन से दे रहे मिस कॉल, कर्मचारी अब आयुक्त को करेंगे शिकायत

इन्दौर। भाजपा ने पूरे देश मे सदस्यता अभियान चला रखा है जिसमें हर प्रदेश, जिले, शहर को लक्ष्य अनुरूप सदस्य बनाना है। इन्दौर शहर में 7 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य संगठन ने दे रखा है।
सांसद, मंत्री, विधायक, पार्षद से लेकर नगर, जिला, मंडल के पदाधिकारियों को भी पार्टी की सदस्या दिलवाने के लिए लक्ष्य दिया गया है मगर कई जगह पार्षद सरकारी कर्मचारियों को जबरन भाजपा की सदस्यता दिलवा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार नगर निगम के झोनल कार्यालय पर इस तरह से गड़बड़ी की जा रही है।
कर्मचारी अब आयुक्त को ऐसे पार्षदों की शिकायत करने की तैयारी में हैं। भाजपा द्वारा ऐलान किया गया है कि इस बार पूरे देश में 10 करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे। प्रदेश के सभी जिलों सहित इन्दौर जिला और शहर में भी नेताओं द्वारा जोरशोर से सदस्याता अभियान चलाया गया है।
2 सितंबर से पूरे माह अभियान चलेगा और शहर में करीब 7 लाख सदस्य बनाना है। सूत्रों ने बताया कि बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं और पार्षदों को अधिक से अधिक सदस्य बनाने का अल्टीमेटम जारी किया है जिससे पार्षद निगम के झोनों पर कर्मचारियों को ही उनके मोबाइल फोन से मिस कॉल दे रहे हैं और पार्टी का सदस्य बनवा रहे हैं।
मिस कॉल के बाद ओटीपी आता है फिर एक फॉर्म भरना होता है। झोन क्रमांक 17 के तहत वार्ड 18 सांवेर रोड क्षेत्र के पार्षद सोनाली विजय परमार द्वारा झोन पर कई कर्मचारियों को सदस्य बना दिया गया। सूत्रों ने यह भी बताया कि जो कर्मचारी सदस्य बनाए गये
है।
वे दिनभर पार्षद पति विजय परमार के साथ ही घूमते हैं पार्टी के कार्यकर्ता भी हैं। राजेश सिसोदिया, राहुल चौहान, मोहन शर्मा नाम के कर्मचारी सदस्य बनाए गये हैं।
हालांकि अन्य कर्मचारियों पर भी इस तरह से सदस्य बनने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और अब आयुक्त को पार्षद पति की शिकायत करने की तैयारी कर्मचारी कर रहे हैं।
शहर के अन्य झोनों में भी पार्षदों या उनके पतियों द्वारा इसी तरह से जबरन भाजपा का सदस्य बनाने के लिए कर्मचारियों को कहा जा रहा है।
इस मामले में जब नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को जानकारी के लिए फोन लगाया गया तो उन्होने ने फोन नहीं उठाया। एक अन्य नेता ने बताया कि किसी को जबरन सदस्य नहीं बना सकते।
वैसे पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार कोई भी सदस्य बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *