आज प्रदेश भर में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा

0
इंदौर-उज्जैन। आज शुक्रवार को इंदौर उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस किसान न्याय यात्रा का आयोजन कर रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रदेशभर में किसान न्याय यात्रा निकालने जा रही है। सभी जिलों में निकलने वाली इस किसान न्याय यात्रा में कांग्रेस की ओर से ट्रैक्टर रैलियां निकाली जाएंगी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान प्रदेशभर में एक लाख से अधिक किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरेंगे। इंदौर में किसान न्याय यात्रा में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी खुद शामिल होंगे। इधर गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता किसान न्याय यात्रा को लेकर बुधनी पहुंचे और सरकार से सोयाबीन के 6000, मक्का 3100 और गेहूं का समर्थन मूल्य 3250 रुपये करने की मांग की।
 प्रमुख मांगे
सोयाबीन का भाव 6000, धान का 3100 और बाजरे का भाव 2300 रुपए करने की मांग इस यात्रा के दौरान जोरशोर से उठाई जाएगी। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष  दिनेश गुर्जर ने बताया कि पार्टी की सभी विधायक, लोकसभा विधानसभा प्रत्याशी रहे नेता, पदाधिकारी सभी एक साथ अपने-अपने इलाकों में सड़कों पर किसानों का साथ यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर एक बार फिर कांग्रेस सड़कों पर उत्तर चुकी है। कांग्रेस अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के गढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता किसान न्याय यात्रा को लेकर बुधनी पहुंचे और सरकार से सोयाबीन के 6000, मक्का 3100 और गेहूं का समर्थन मूल्य 3250 रुपये करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *