केंद्रीय जेल में कैदियों ने पूर्वजों को किया याद

0

– स्क्रीन पर गया कोटा तीर्थ के दर्शन, 1 बजे तक चलेगा पूजन तर्पण

उज्जैन। श्राद्ध पक्ष में जहां लोगों द्वारा अपने पूर्वजों को याद किया जा रहा है वही आज सुबह केंद्रीय जेल भेरूगढ़ में भी कैदियों ने तर्पण पिंडदान किया। जेल प्रशासन ने गया कोटा तीर्थ दर्शन के लिए स्क्रीन लगाई थी।

16 दिवसीय श्राद्ध पक्ष के दौरान मोक्षदायिनी शिप्रा के तट पर देश भर के श्रद्धालु अपने पूर्वजों की याद में तर्पण पिंडदान के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच केंद्रीय जेल भैरूगढ़ प्रशासन ने भी जेल में बंद कैदियों के लिए उनके पूर्वजों की याद में तर्पण पिंडदान का कार्यक्रम आयोजित किया। सुबह 10 बजे सामूहिक तर्पण पिंडदान में 100 से अधिक कैदी शामिल हुए जिसमें महिला बंदी भी शामिल थी। जेल के सभागृह में स्क्रीन लगाई गई थी जिस पर बिहार के गया कोटा तीर्थ के दर्शन भी कराई जा रहे थे। जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि महालय माह श्रद्धा के अवसर पर बंदियों के लिए भी उनके पूर्वजों की याद में पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया है स्थानीय पुरोहित श्याम पंचोली घोड़ी वाला की उपस्थिति में दोपहर 1 बजे तक बंदी अपने पूर्वजों का तर्पण पिंडदान कर सकेंगे। जेल प्रशासन की ओर से पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *