इक्कीस दिनों में 75 लाख सदस्य बना दिए…प्रदेश के बीजेपी नेताओं की हो रही वाहवाही

0
इंदौर-उज्जैन। प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं की आखिकार मेहनत रंग लाई और कुल इक्कीस दिनों में 75 लाख से अधिक नये सदस्य बना दिए गए। केन्द्र के बीजेपी नेताओं द्वारा इस उपलब्धि पर एमपी के बीजेपी नेताओं की वाहवाही की जा रही है। बता दें कि प्रदेश में सीएम डॉक्टर मोहन यादव को पहला सदस्य बनाकर बीजेपी ने अपने सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी और इसके बाद से ही बीजेपी कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता नये सदस्यों को बनाने में जी तोड़ मेहनत कर रहे है। इंदौर और उज्जैन के अलावा पूरे प्रदेश में नये सदस्यों को बनाने में प्रदेश बीजेपी ने नया कीर्तिमान रचा है।
भोपाल बीजेपी सूत्रों ने बताया कि  सदस्यता अभियान में भाजपा संगठन ने कीर्तिमान रचा है। 21 दिन में पार्टी ने 75 लाख से अधिक सदस्य बनाए है। एक दिन में 10 लाख से अधिक सदस्य बनाए गए। 7.50 लाख फॉर्म भरे गए और 10 लाख मिस काल आए।

मध्य प्रदेश में अब तक सदस्यता अभियान 2024 के तहत 72 लाख सदस्य बन चुके हैं तथा 67 लाख फॉर्म भरे जा चुके हैं। इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने मध्य प्रदेश भाजपा टीम को बधाई दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के अनुसार अभियान के पहले चरण में 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बता दें कि भाजपा मप्र में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने पार्टी की इस उपलब्धि पर कहा कि संगठन पर्व के तहत मध्य प्रदेश में भाजपा के वृहद परिवार में रिकॉर्ड 75 लाख नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ली है, आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश जल्द ही एक करोड़ सदस्यता के लक्ष्य का जादुई आंकड़ा प्राप्त करेगा। भाजपा ने पिछली बार मध्य प्रदेश में 95 लाख सदस्य बनाए थे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने  प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि जिनकी छवि अच्छी नहीं है या जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है, ऐसे लोगों को पार्टी की सदस्यता नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *