झारखंड के रांची में मधुमक्खियों का हमला, 3 बच्चों समेत 4 को मार डाला

0

रांची। झारखंड के रांची जिले के तुपुदाना थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना में मधुमक्खियों के हमले से एक महिला और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना शनिवार, 21 सितंबर को हुई जब यह परिवार अपने मायके में नहा रहा था। मृतकों की पहचान ज्योति गाड़ी (24) और उनके तीन बच्चे मोनिका बारला (5), मनीता बारला (1) और रोहन गाड़ी (8) के रूप में हुई है। परिवार खूंटी के कर्रा ब्लॉक के कोसंबी गांव का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योति अपने पति सुनील बारला और बच्चों के साथ एक हफ्ते के लिए अपने मायके हरदाग गढ़ा टोली आई थी। शनिवार को दिन के समय वह बच्चों को नहलाने के लिए कुएं के पास गई थी। तभी अचानक मधुमक्खियों का एक झुंड वहां आ गया और सभी पर हमला कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि मधुमक्खियों के डंक से ज्योति और उनके दो बच्चों मोनिका और मनीता की मौके पर ही मौत हो गई। रोहन को गंभीर हालत में रिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *