निगम के कर्मचारियो का कब होगा सपना पुरा ? नाम मात्र के वेतन में कब तक करेंगे कार्य

0

 

 

कर्मचारियों संघठन ने महापौर से मिलकर स्थाई कर्मी की मांग

इंदौर। इंदौर नगर निगम को आई कर्मचारियों की अथक मेहनत और 24 घंटे काम करने की शक्ति के चलते ही पूरे विश्व में एक पहचान मिली है।
कई वर्षो से कर्मचारियों को नियमित नही किया जा रहा है। हर बार केवल आश्वसन ही नजर आता है। इसी विषय को लेकर कल
म प्र सफाई कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष एडवोकेट विवेक जटाशंकर एवं संयोजक बालकिशन करोसिया महापौर से मिले।
नगर निगम प्रांगण में पंजीकृत चार संगठनो के दल ने अपनी ग्यारह सूत्रीय मांग महापौर पुष्य मित्र भार्गव के सामने रखी।
यूनियन अध्यक्ष हरीश नागर ने मांगो को महापौर से अवगत कराते हुए, कहा कि लम्बे समय से सफाई मित्रों को स्थाई नही किया गया है, व 2016 तक के कर्मचारियों को विनियमित भी नही किया गया है, वही महेश गौहर ने अपनी बात को रखते हुए विगत 5 या 6 वर्ष से बंद कर्मचारियों को जिनकी इंप्लाय आईडी बंद है, उन्हे चालू कर कर्मचारियों को पुनः कार्य पर लिया जाए साथ ही बाबूलाल जी सिरसिया ने आवास हीन कर्मचारियों को आवास दिए जाने पर जोर दिया व बालकिशन करोसिया ने जिन कर्मचारियो का कार्य स्थल दूर है, उन्हे नियम अनुसार 3 km के दायरे में स्थानांतरण किया जाए।
शिक्षित योग्य कर्मचारियों को योग्यता अनुसार कार्य दिया जाए इंदौर 8 वी बार न 1 बनने जा रहा है, जिस हेतू निगम के सख्त रवेये पर भी चर्चा हुई। सभी विषयों पर
महापौर ने सभी मांगों के निराकरण के लिए यूनियन पदाधिकारियों को शीघ्र ही सभी मांगों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारी श्याम अजय पाल , संतोष बाई गोसर ,गोकुल करोड़े सुरज गौहर ,गजेंद्र यादव, कमल राणा ,नितेश डागर मुकेश गौहर, लखन डागर ,नितेश टांक आदि उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *