सूदखोर की प्रताडना से परेशान चालक ने खाया जहरीला पदार्थ

0

उज्जैन। सूदखोर की प्रताडना से परेशान आटो चालक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी उपचार के दौरान गुरूवार-शुक्रवार रात मौत हो गई। सूदखोर आटो छीनकर ले गया था। जिसे पुलिस ने जप्त किया है। जयसिंहपुरा ध्रुवनगर में रहने वाला राजेश पिता रामचरण धानुक 45 वर्ष  आटो चलता था। उसे गुरूवार रात दौलतगंज क्षेत्र से जहरीला पदार्थ लिया और खा लिया। परिजनों को खबर मिली तो उसे देवासगेट क्षेत्र से उपचार के लिये निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां सामने आया कि उसने जहरीला पदार्थ खाया है। रात में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान भाई लोकेश ने बताया कि राजेश ने कुछ माह पहले जयसिंहपुरा गणेश कालोनी में रहने वाले जितेन्द्र चौधरी से 10 हजार रूपये लिये थे। 3 हजार लौटा चुका था। 7 हजार शेष थे। जितेन्द्र 20 प्रतिशत ब्याज से एक लाख मांग रहा था। गुरूवार को वह आटो भी छिनकर ले गया था। जिसके बाद राजेश घर लौटा था और वापस चला गया था। रात में उसके देवासगेट पर होने की खबर मिली थी।
2 थानों के बीच उलझा मामला
राजेश की मौत होने के बाद परिजन देवासगेट थाने पहुंचे थे। जहां से उन्हे खाराकुआ थाने जाने की बात कहंी। पुलिस का कहना कि जहरीला पदार्थ दौलतगंज क्षेत्र में खाया है। खाराकुआ जाने पर पुलिस का कहना था कि देवासगेट से मिला है, वहीं की थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराये। 2 थानों के बीच रात में परेशान होते परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। अधिकारी जानकारी लगने पर पहुंचे और खाराकुआ थाने में मर्ग कायम कराया गया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह सूदखोर से आटो जप्त कर उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *