सूर्य ग्रहण – कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में जन्मे लोगों के लिए लाभकारी

0

भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक काल लागू नहीं

दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भागों, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक, चिली, पेरू, होनोलूलू, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, उरुग्वे, ब्यूनस आयर्स, बेका आइलैंड, फ्रेंच पॉलिनेशिया महासागर, उत्तरी अमेरिका के दक्षिण भाग फिजी, न्यू चिली, ब्राजील, मेक्सिको, पेरू (भारत में दृश्यमान नहीं)

ब्रह्मास्त्र उज्जैन

2 अक्टूबर 2024 को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। धार्मिक नजरिए से ग्रहण की घटना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहण के दौरान कई तरह के कार्य करने की मनाही होती है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने गर्भ में पल रहे बच्चों का विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि इन पर ग्रहण का बुरा प्रभाव जल्दी पड़ता है। साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का प्रभाव गर्भवती महिलाओं के अलावा सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलेगा।
सूर्य ग्रहण कंकणाकृति सूर्य ग्रहण या वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। यह बुधवार, 2 अक्टूबर 2024 की रात 09 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 की सुबह 03 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण कन्या राशि में हस्त नक्षत्र में घटित होगा। इस दिन सूर्य, बुध, केतु और चंद्रमा तीनों एक सीध में होंगे। साथ ही, मंगल और देवगुरु बृहस्पति पर भी इनकी दृष्टि रहेगी। शुक्र ग्रह सूर्य से दूसरे भाव में और वक्री शनि छठे भाव में स्थित होंगे। इस प्रकार का सूर्य ग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में जन्मे जातकों और लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। सूर्यग्रह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल लागू नहीं होगा।

केतु-सूर्य की युति से ग्रहण दोष
2 अक्टूबर, 2024 को सूर्य और केतु की वजह से ग्रहण दोष बनेगा। जब सूर्य राहु और केतु की छाया में आ जाता है तो इस घटना को ग्रहण दोष के रूप में जाना जाता है। राहु और केतु को वैदिक ज्योतिष में पापी ग्रह माना जाता है, जो कर्म प्रभावों से जुड़ा हुआ है। जहां राहु और केतु की छाया सूर्य पर पड़ती है, वहां नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो लोगों को कई तरह से प्रभावित करती है।

ल्ल मेष राशि- मेष राशि के जातकों के छठे भाव के स्वामी बुध के साथ केतु और सूर्य भी विराजमान हैं। छठे भाव में केतु और सूर्य आरामदायक स्थिति में होंगे। ऐसे में, यह अवधि आपके लिए अच्छी साबित होगी। आप अपने शत्रुओं पर हावी होंगे और आप हर प्रकार के कर्ज से मुक्त होंगे। दूसरी ओर, सूर्य और केतु की युति ग्रहण दोष बनाती है इसलिए यह जातक के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस अवधि के दौरान आप स्वार्थी व्यवहार कर सकते हैं। आप पर अहंकार हावी हो सकता है और आप बहुत जल्दी उत्तेजित हो सकते हैं। इसके अलावा, आप में भय और आंतरिक आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। आपको अपने बॉस के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए क्योंकि आपको प्रसव संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
ल्ल वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य चौथे भाव के स्वामी हैं और अब केतु के साथ पांचवें भाव में स्थित होंगे। कुंडली के पांचवें भाव में सूर्य और केतु की युति आपको असहज महसूस करना सकती है। साथ ही, आप मकान या अपनी कार से जुड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं। शेयर बाजार से भी धन कमाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि किसी भी प्रकार के निवेश करने से बचे। स्वास्थ्य के लिहाज, से आपको पेट से जुड़ी समस्या होने की संभावना है। हालांकि, इन बाधाओं के बावजूद, आपको अपने हर काम में सफल मिलेगी।

ल्ल तुला राशि – के जातकों के लिए सूर्य ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब केतु आपके बाहरवें भाव में स्थित होंगे। कुंडली के बारहवें भाव में सूर्य और केतु की युति होने पर आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इस युति के दौरान, आपका कोई मित्र आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। इसके अलावा, व्यापार में समस्याएं आ सकती हैं। आपको हल्की-फुल्की नेत्र संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, आपके साथ कोई भयानक घटना घट सकती है। इसके अलावा, विदेश यात्रा आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।

ल्ल वृश्चिक राशि- सूर्य आपके करियर के दसवें भाव के स्वामी हैं और अब आपके ग्यारहवें भाव घर में स्थित होंगे। कुंडली के ग्यारहवें भाव में सूर्य और केतु की युति के कारण आशंका है कि आपकी आय और धन के स्रोतों में कमी आएगी। इस अवधि कुछ लोगों के निवेश करने से सतर्क रहना होगा। इस अवधि के दौरान, आपको और आपके साथ के बीच अधिक समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, आपके करियर लगातार बेहतर होता रहेगा। वृश्चिक राशि के कुछ जातकों के लिए इस ग्रहण के दौरान शेयर बाजार में निवेश करना उनके लिए फायदेमंद होगा। लेकिन आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

ल्ल धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य नौवें भाव के स्वामी हैं और अब सूर्य केतु के दसवें भाव में मौजूद होंगे। इस दौरान आपकी नौकरी पर अधिक प्रभाव पड़ सकता है। आशंका है कि अधिक प्रयासों के बावजूद भी आपको मनचाहा परिणाम प्राप्त न हो। इस दौरान आपको नई-नई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस युति के दौरान अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। आपको वित्तीय समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आपने किसी से उधार लिया था, तो उसे वापस करना आपके लिए इस दौरान मुश्किल हो सकता है।

ल्ल मकर राशि- सूर्य मकर राशि में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है क्योंकि यह आपके आठवें भाव के स्वामी हैं और नौवें भाव में स्थित होने के कारण यह निश्चित रूप से आपके काम में देरी, रुकावट, बाधाएं और निराशा पैदा कर सकते हैं। कुंडली के नौवें भाव में सूर्य और केतु की युति के कारण व्यक्ति अभिमानी हो सकता है। आप कंपनी के राजस्व में गिरावट को लेकर चिंतित हो सकते हैं। साथ ही, किसी कानूनी समस्याओं में फंस सकते हैं। इस दौरान आप विलासिताओं और फिजूलखर्ची अधिक कर सकते हैं। आशंका है कि आप किसी गंभीर स्वास्थ्य ग्रस्त हो, जिसके चलते तनाव में आ सकते हैं। आपको अपने पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

ल्ल कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य सातवें भाव के स्वामी हैं और आठवें भाव में स्थित होंगे। कुंडली के आठवें भाव में सूर्य और केतु की युति असहमति का कारण बन सकती है और व्यक्ति के सम्मान या प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती है, जिसके परिणामस्वरूप मानहानि हो सकती है। आपको जुए की लत हो सकती है। हालांकि, पैतृक संपत्ति से आपको लाभ होगा। लेकिन, यात्रा करते समय आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वेतन पाने वाले लोग काम पर तनाव का अनुभव कर सकते हैं। इस अवधि में साथी के साथ बार-बार बहस हो सकती है। एक छोटी सी लड़ाई कुछ लोगों के लिए तलाक का कारण भी बन सकती है।
ल्ल मीन राशि – मीन राशि के लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी हैं और केतु के साथ सातवें भाव में स्थित होंगे। केतु के साथ सातवें भाव में सूर्य का होना बिल्कुल भी अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है। कुंडली के सातवें भाव में सूर्य और केतु की युति के परिणामस्वरूप व्यक्ति का वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में, आपको अपने जीवनसाथी के साथ बहस या टकराव से बचना चाहिए। यह संयोजन आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसके अलावा, माता-पिता और उनके बच्चों के बीच गलतफहमी हो सकती है। बिजनेस पार्टनरशिप करने वाले लोगों का अपने पार्टनर से बहस या विवाद हो सकता है। आशंका है कि बात इतनी बढ़ जाए कि व्यापार पूरी तरह से बंद हो जाए और इस वजह से आपको आर्थिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़े।

उपाय
ल्ल केतु के शांति के लिए पूजा करें।
ल्ल मंगलवार को जरूरतमंद व गरीब लोगों को दान करें।
ल्ल गरीबों को गेहूं दान करें।
ल्ल संतुलित आहार खाकर, नियमित व्यायाम करके और अपने तनाव को नियंत्रित करके अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
ल्ल भगवान गणेश की पूजा करें।
ल्ल केतु मंत्र का जाप करने के लिए दिन में 108 बार ह्लऊँ कें केतवे नम:ह्व का जाप करें।
ल्ल केतु के अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए लेहसुनिया (बिल्ली की आंख) वाला रत्न पहनें।
ल्ल आदित्य हृदय स्तोत्रम का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *