अभियान ‘मैं हूं अभिमन्यू’ में स्कूलों तक पहुंच रही पुलिस

दैनिक अवंतिका उज्जैन।
उज्जैन। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अभियान ‘मैं हूं अभिमन्यू’ में पुलिस जहां आम लोगों को जागरूक कर रही है, वहीं स्कूलों में विद्यार्थियों को भी अभियान के महत्व को समझाया जा रहा है। शनिवार शाम पुलिस कंट्रोलरूम से अभियान को लेकर वाहन रैली भी निकाली गई।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अभियान ‘मैं हूं अभिमन्यू’ शुरू किया गया है। जिसमें महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने के साथ महिलाओं के प्रति समान भाव रखने के लिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यहीं नही लैंगिग भेदभाव दूर कर महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार समान अवसर उपलब्ध कराने की शपथ दिलाई जा रही है। जिले की सभी थाना पुलिस अपने क्षेत्र में अभियान को लेकर प्रचार-प्रसार करने के साथ देहज प्रथा, अश्लीलता, सायबर अपराध के संबंध में स्कूलों तक पहुंचकर विद्यार्थियो को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर फ्लैक्स, कटआउट लगाये जा रहे है, साथ ही महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090 और सायबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 और पुलिस एप से भी अवगत कराया जा रहा है।

Author: Dainik Awantika